What is CSS in Hindi (CSS Introduction) – सीएसएस क्या है इसके क्या लाभ है?

programming जगत में css एक मशहूर नाम है | और इस आर्टिकल मेंआप जानेगें css क्या है(what is css in hindi) और इसे सीखने का क्या फायदे हैं ?

What is CSS in Hindi – सीएसएस क्या है?

वेब पेज को डिजाईन करने के लिए CSS का इस्तेमाल होता है | CSS का पूरा नाम Cascading Style Sheet है और ये एक designing language है |

HTML से वेबपेज का बुनियादी सकल यानि ढांचा तय्यार किआ जाता है | पर उसे अच्छे से सजाने के लिए css की जरुरत पड़ती है |

जैसे एक घर जब बनती है तो पहले दिवार, फ़र्स और छत बनाई जाती है | पर घर को ख़ूबसूरत बनाने के लिए कई रंगों से उसे सजाया जाता है, परदे, टाइल्स और कई सारे interior से घर की खूबसूरती बढाई जाती है | वैसे ही एक वेबसाइट को खुबसुरत बनाने के लिए CSS का इस्तेमाल होता है |

Cascading Style Sheet का अर्थ क्या है?

Cascading का मतलब होता है एक flow में रहना | Style Sheet यानि documents जिसमे style लिखी गयी है | css में सारे style को एक जगह लिखी जाती है और उसे अन्य html page में refer की जाती है | तो जब कुछ बदलाव करना है तब style document में किया जाता है और ये अपने आप सारे html pages पे बदलाव ले आता है | इसीलिए इसे flow( Cascading) कहा गया है |

css का यही फायदा है पुरे website का style को आसानी से manage कर लेता है |

CSS सीखना क्यों जरुरी है?

CSS से आप वेबपेज की लुक को आकर्शित बना सकतें हैं | जो अपना कैरिअर software field में बनाना चाहते हैं उनके लिए HTML  और CSS सीखना जरुरी है | आईये इसके फायदे जानते हैं |

  1. Web Designer बनने के लिए वेबपेज बनाना आना चाहिए | वेबपेज  की बुनियादी structure HTML से बनती है | और उसे अच्छी लुक देने के लिए CSS जरुरी है |
  2. Responsive website और अच्छी तरह से सजी हुयी वेबसाइट बनाने के लिए CSS जरुरी है |
  3. CSS सिखने के बाद अन्य language सीखना आसान हो जाएगी | वेब डेभलपर को कई language सीखना पड़ता है | तो अगर CSS पता हो तो advance course जैसे bootstrap आदि सीखना आसान हो जायेगा |

Features of CSS – CSS के क्या लाभ है ?

  • कई प्रकार के style लगाना – CSS से text का फॉन्ट, साइज़, कलर  को बदल सकते हैं , पाराग्राफ के बिच का गैप को मैनेज किआ जाता है | text का एलाइनमेंट को सेट किआ जा सकता है | ऐसे कई तरह के बदलाव CSS से आसानी से किआ जा सकता है |
  • responsive website बनाना – अभी के समय में लोग कई डिवाइस से एक वेबसाइट को देख सकते हैं, जैसे की लैपटॉप, मोबाइल या टेबलेट | इसीलिए वेबसाइट को responsive बनाना जरुरी है | Responsive मतलब जो हर डिवाइस में, वेबसाइट अच्छे से खुले और उपयोग करना आसान हो | CSS की मदद से वेबसाइट को responsive बनाना आसान होता है |
  • managing website – CSS की मदद से वेबसाइट को manage करना आसान होता है | एक साथ कई वेबपेज का लुक और फ़ील बदली जा सकती है |
  • समय की बचत और page speed बढाती है – CSS कोड एक file में लिखी जा सकती और कई वेबपेज में इस्तेमाल की जा सकती है | जिससे वेबसाइट की स्पीड भी बढती है | और बार बार हर tag के लिए style code न लिखने की वजह से समय की बचत भी होती है |

Example Of CSS | सीएसएस का उदाहरण

<!doctype html>
<html>
 <head>
 <title>CSS First Sample Example</title>
 </head>
 <body>
  <h1 style="color:blue;">CSS Tutorial</h1>
  <p style="color:red;font-size:15;">Welcome To CSS</p>
 </body>
</html>

उदाहरण में हमने html के <h1> tag और <p> tag को css style दीया है जिसका output आप निचे image में देख सकतें हैं |

output:

CSS Example

अन्य CSS tutorial के सुझाव