CSS Color in Hindi
CSS Color से हम एक वेबसाइट को कलरफुल बना सकते हैं | जिससे पूरी वेबसाइट का लुक बहोत अच्छा हो जाता है | CSS Color Property के जरिये text का कलर, background का कलर या फिर बॉर्डर कलर लगाया जा सकता है |
CSS Color Property कैसे लिखी जाती है?
बाकि css property की तरह css color को भी Propert:value सेट से दरसाया जाता है |
CSS Color Value को 3 तरह से लिखी जाती है :
- कलर के नाम Color Name (green, blue, red)
- हेक्सा कोड Hexa Code (#ff0000, #fff000)
- आर.जी.बी R.G.B (0,0,255)
Color Name
CSS property की value Color के नाम दी जा सकती है जैसे green, blue, red, maroon |
Hexa Code
Hexa Code में css value को #सिंबल और 6 digits से दरसाया जाता है, जैसे की #RRGGBB | इस 6 डिजिट में पहले 2 डिजिट रेड कलर, दुसरे 2 डिजिट ग्रीन कलर और आखिरी 2 डिजिट ब्लू कलर को दर्शाता है |
उदाहरण:
#ff0000 (रेड कलर का हेक्सा कोड है)
#0000ff (ब्लू कलर का हेक्सा कोड है)
अलग अलग डिजिट के combination से अलग कलर बनता है पर हर hexa color # सिंबल के साथ लिखी जाती है |
RGB Code
RGB Code red, green और blue को दर्शाता है | इन तीनो कलर के मेल से बाकी कलर बनते हैं और RGB की value 0 से लेकर 255 तक दी जाती है |
Syntax: rgb(0,0,255) /* 0 से 255 के अंदर कोई भी अंक दे सकते हैं, उसी हिसाब से फिर कलर combination बनेगा */
उदाहरण:
h1 {color:rgb(255,0,0);} /* red */
h2 {color:rgb(0,255,0);} /* green */
h3 {color:rgb(0,0,255);} /* blue */
Text Color कैसे लगायें?
CSS Property के जरिये html पेज में text कलर देने के लिए color property का इस्तेमाल होता है |
Syntax: tag{ color : value; }
उदाहरण: h1{ color: maroon;}
Background Color कैसे लगायें
जैसे की नाम से पता चल रहा है किसी भी element की background को color देना है तो background-color property का इस्तेमाल होता है |
Syntax: tag{ background-color : value; }
उदाहरण: h1{ background-color : yellow;}
Border Color कैसे लगायें
किसी element की border color दो तरीके से सेट की जा सकती है | border-color property के जरिये और border property के जरिये |
Syntax: tag{ border-color : value; }
tag {border : [width] [style] [color]}
उदाहरण: p{ border-color : maroon;}
p{ border: 2px solid maroon;}
Sample Code
<html>
<head>
<style>
h4{ color: darkred;}
h2{ color: #0000ff;}
h3{ color: rgb(255,0,0);}
p{ background-color:yellow; border: 3px solid red;}
h1{ background-color: #00bfff;
border-width: 3px;
border-style: inset;
border-color: rgb(243, 0, 0);
}
</style>
</head>
<body>
<h4>Color Name Property Example</h4>
<h2>Hexa Code Value Example</h2>
<h3>RGB Value Example</h3>
<p>Sample code to show border color and backgroung color</p>
<h1>
border color and backgroung color</h4>
</body>
</html>