CSS में elements की position को बदलने के css position property का इस्तेमाल होता है | और position property कुछ helper properties के साथ काम करता है, वो है top, bottom, left और right property| CSS3 में एक और property जोड़ी गयी है जो position property के साथ काम करता है, वो है z-index property |
CSS Z-Index Property in Hindi
z-index property से elements की position को ऊपर से निचे या फिर निचे से ऊपर की और ले जाया जा सकता है | जैसे stack order में रखी चीजें ऊपर से निचे सेट होती है, वैसे ही z-index से elements को ऊपर से निचे सजाई जाती हैं |
जिस element की z-index value ज्यादा होगी वो ऊपर दिखेगा और जिस element की value कम होगी वो निचे दिखेगा |
पेहले हम elements को vertically(y-axis) और horizontally(x-axis) तरीके से सजाना सिखें थे| अब z-index के मदद से elements को आगे पीछे करना सीखेंगें |
z-index हमेसा position property के साथ इस्तेमाल होती है | अगर position value relative, absolute या fixed ली गयी है तभी z-index काम करेगा |
चलिए एक उदाहरण में देखतें हैं 3 div को stack order में रख कर और फिर z-index से उस order को बदल कर |
<!DOCTYPE html> <html> <head> <title>CSS z-index Property Example</title> <style> body{ background-color:gray; } div{ width:100px; height:100px; border:2px solid black; margin:30px; } #div1{ background-color:red; position:absolute; top:0px; left:0px; } #div2{ background-color:green; position:absolute; top:20px; left:20px; } #div3{ background-color:blue; position:absolute; top:40px; left:40px; } </style> </head> <body> <div id="div1">DIV1</div> <div id="div2">DIV2</div> <div id="div3">DIV3</div> </body> </html>
ऊपर के कोड इस तरह की आउटपुट आएगा
आउटपुट में आप देख सकतें हैं हमने 3 div लिया और उसे position absolute दे कर और top, left property से एक stack order में सजाया है| अब हम z-index की मदद से div1 को ऊपर और div3 को निचे लाएंगे | पूरा कोड same रहेगा सिर्फ z-index property extra में लिखी जायेगी |
#div1{ background-color:red; position:absolute; top:0px; left:0px; z-index:3; } #div2{ background-color:green; position:absolute; top:20px; left:20px; z-index:2; } #div3{ background-color:blue; position:absolute; top:40px; left:40px; z-index:1; }
output
ऊपर के परिणाम में देखिये z-index से div1 ऊपर आ गया और div-3 निचे चला गया |
आशा है आपको z-index property का इस्तेमाल समझ आया होगा |