JSON in Javascript in Hindi Tutorial – JSON vs Javascript Object

JSON का fullform Javascript Object Notation है | JSON का उपयोग data store करने के लिए और data transfer करने के लिए किया जाता है |

JSON language independent है | ये सिर्फ javascript में नहीं बल्कि दुसरे programming language में भी उपयोग होता है |

पहले XML का उपयोग होता था data transfer करने के लिए | पर अभी ज्यादातर JSON का उपयोग होता है network के अंदर data transfer करने के लिए |

JSON, XML से क्यों बेहतर है?

  • JSON data transfer fast करता है |
  • JSON code बहोत सरल होता है | इसे आसानी से समझा और लिखा जा सकता है |
  • JSON XML के compare में light-weight है |

Javascript में JSON कैसे लिखी जाती है?

JSON Syntax

        {
             "key1" : value1,
             "key2" : value2,
             "key3" : value3
           }

JSON को flower bracket के अंदर लिखी जाती है | इसमें data key/value pair में लिखी जाती है | और एक data दुसरे data से , comma से अलग होकर लिखी जाती है |

JSON में keys हमेसा string format में लिखी जाती है और उसकी values datatypes के हिसाब से लिखी जाती है |

javascript जो भी datatypes support करता है वो सारे values JSON लेता है |

उदाहरण

<!DOCTYPE html>
<html lang="en">
    <head>
        <meta charset="UTF-8">
        <meta http-equiv="X-UA-Compatible" content="IE=edge">
        <meta name="viewport" content="width=device-width, initial-scale=1.0">
        <title>JSON Example</title>
    </head>
    <body>
        <script>
            var jsOBJ = {
                "name" : "Kashis",
                "designation" : "Software Engineer",
                "Salary" : 50000,
                "isPermanent" : true,
                "Language_Known" : ["English", "Hindi", "Punjabi"]   
            };
            console.log(jsOBJ);
        </script>
    </body>
</html>

output

JSON से values को कैसे fetch किया जाता है?

JSON के अंदर की data को json variable name और .(dot) के जरिये key name को जोड़कर access किया जा सकता है |

और json variable name के साथ square bracket के अंदर key name लिखकर भी access कर सकतें हैं |

Syntax

objName.keyName;
objename["keyName"];

नॉटपॉइंट: keyName जब square bracket के अंदर लिखी जाती है तब quotes के साथ लिखना जरुरी होता है |

उदाहरण

jsOBJ.name;
jsOBJ["name"];

console.log(jsOBJ.name);
console.log(jsOBJ["Salary"]);

JSON के अंदर जो array define किया गया है उसकी value जानने के लिए key name के साथ array की index को लिया जाता है |

उदाहरण:

console.log(jsOBJ["Language_Known"][0]);
console.log(jsOBJ.Language_Known[0]);

JSON.stringify()

JSON data को network में कैसे भेजा जाता है?

JSON में stringify() नाम का एक method आता है जो JSON object को string में convert कर देता है | और फिर इसी JSON string को network में भेजा जाता है |

उदाहरण

<!DOCTYPE html>
<html lang="en">
    <head>
        <meta charset="UTF-8">
        <meta http-equiv="X-UA-Compatible" content="IE=edge">
        <meta name="viewport" content="width=device-width, initial-scale=1.0">
        <title>JSON Example</title>
    </head>
    <body>
        <script>
            var jsOBJ = {
                "name" : "Kashis",
                "designation" : "Software Engineer",
                "Salary" : 50000,
                "isPermanent" : true,
                "Language_Known" : ["English", "Hindi", "Punjabi"]   
            };            
            var str = JSON.stringify(jsOBJ);
            console.log(str);
        </script>
    </body>
</html>

output

JSON.parse()

JSON को javascript object में convert कैसे किया जाता है?

JSON string को javascript object में convert करने के लिए JSON की parse() method का उपयोग होता है |

JSON के जरिए जब data को server में भेजा जाता है या फिर server से receive किया जाता है तब इसे string बनाकर भेजा जाता है |

string से दुबारा object बनाने के लिए JSON.parse() method का उपयोग होता है |

उदाहरण

var str = '{"name":"Kashis","designation":"Software Engineer","Salary":50000,"isPermanent":true}';
var obj = JSON.parse(str);
console.log(obj);

JSON और Javascript Object में क्या difference है?

JSON और Javascript object दोनों same है | दोनों में Syntax का थोडा फर्क है |

जब javascript code के अन्दर JSON को लिखी जाती है तब इस object में define keys को quotes के साथ लिखनी की जरुरत नहीं होती है | javascript engine by default keys को string के हिसाब से consider करता है |

इसीलिए keys को double quotes या single quotes में लिखे बिना ही define किया जा सकता है |

javascript में JSON कैसी लिखी जा सकती है उदाहरण?

    <script>
       var jsOBJ = {
             name : "Kashis",
             'designation' : "Software Engineer",
              "Salary" : 50000
         };
     </script>

उदाहरण में देखिए jsOBJ नाम का object define किया गया है और इसमें 3 keys लिया गया है | एक बिना quote के, दूसरा single quotes के और तीसरा double quotes के साथ define हुआ है | तीनो ही तरीके javascript file में सही हैं |

पर जब हम JSON Object JSON file(extension जिसका .json होता है) के अंदर लिखतें हैं, तब keys को सिर्फ double quotes के अंदर रखना जरुरी होता है | नहीं तो JSON file error throw करेगा |

JSON file में JSON object का उदाहरण

     {
        "name" : "Kashis",
        "designation" : "Software Engineer",
         "Salary" : 50000
       };

अन्य tutorial के सुझाव