CSS Properties in Hindi
webpage को look and feel देने के लिए css का उपयोग होता है | पुरे website की design और style css से manage की जाती है |
अब सवाल ये आता है की css से style कैसे लगायी जाती है ? उसके लिए css में कुछ rules को define की गयी है |
CSS Rules क्या होता है?
CSS rule css properties की group होती है जिसे targated html element पे लगायी जाती है | ये selector और properties के combination से बनती है | selector वो html element होता है जिसपे css लगाना होता है | और css properties उन style को दर्शाता है जिसे targated element में लगाना होता है |
CSS Property
CSS Property वो होता है जो किसी style को दर्शाता है | जैसे किसी element की font बदलना या फिर उसमे background लगाना | ये सब एक एक style है और इन style को property के जरिये लिखी जाती है |
css style देने के लिए css property का नाम और उसकी value को :(colon) से अलग करके लिखी जाती है |
Syntax:
Selector { property-name : property-value; }
CSS Basic Property
css में जितने भी style लिखी जाती है उन सभी के लिए property define की गयी है | उस property में से कुछ basic properties हैं जिसे हम इस article में discuss करेंगे |
Background Property
किसी webpage में background set करने के लिए background property का उपयोग होता है | ये property कई properties का समरोह है |
background-color | किसी element की background को color करने के लिए background-color property का इस्तेमाल होता है | |
background-image property | इस property से किसी element या पुरे वेबपेज के background में image लगा सकतें हैं | |
background-position property | background-position property से background image की position सेट की जाती है | |
background-attachment property | background-attachment property से background image को content के साथ scroll करवा सकतें या फिर fixed रख सकतें हैं| |
background-size property | background-size property से background image की चौडाई(width) और लम्बाई(height) को सेट कर सकतें हैं | और इस value को %(percentage) या pixel से दी जा सकती है | |
background origin property | background origin property से हम background image को कहाँ से लगाना है वो बतातें हैं | जब हम किसी वेबपेज या किसी container के अंदर background-image लगातें हैं | तब वो image, default padding area से सुरु होता है | पर background-origin से image की सुरुआत को बदल सकतें हैं | इस property से background image को content के साथ सुरु कर सकतें हैं या फिर border के साथ सुरु कर सकतें हैं | |
background-clip | background clip property का इस्तेमाल background image या फिर bckground color की origin को बताने के लिए किआ जाता है | इसकी default value border-box है | |
Border Property
CSS Border Property के जरिये किसी भी element में border लगा सकतें हैं | इस property group में अन्य properties हैं: border-width, border-style, border-color |
border-width | इस property से border को मोटा या पतला रख सकतें हैं | |
border-style | border को अलग अलग style देने के लिए border-style property का इस्तेमाल होता है | |
border-color | border-color property से border को color दिया जाता है | |
Text Property
वेबसाइट में text की visual appearance को control करने के लिए css text property का इस्तेमाल होता है | इससे text के look को style की जाती है |
Text Color Property | इस property से text की color set की जाती है | |
Letter Spacing | Letter Spacing के जरीये शब्दों के अक्षरों के बिच दुरी को नियंत्रित किया जाता है | |
Word Spacing | Word Spacing के जरीये शब्दों (words) के बिच दुरी को नियंत्रित किया जाता है | |
Indent Property | इस property के जरिये पहली line की text की दुरी को नियंत्रित की जाती है | |
Text-Align | Text-Align property से text को alignment दी जाती है | |
Text-Decoration | text के साथ decorated line लगाने के लिए Text-Decoration property का उपयोग होता है | |
Text-Transform | text-transform property से text को छोटा , बड़ा या capitalise कर सकतें हैं | |
Text-Shadow | text-shadow property से text में shadow लगायी जाती है | Shadow को horizontal या vertical दोनों तरफ से सेट किया जा सकता है | |
Font-Property
वेबपेज में फॉन्ट को सही लुक देने और पुरे कंटेंट की सजावट (visual appearance) को सेट करने के लिए CSS Font Property का इस्तेमाल होता है | और font property group के अन्य properties निचे लिस्ट में दी गयी हैं |
font-family | CSS में font family से text की font को दर्शाया जाता है | “Times New Roman”, Arial, Helvetica, Georgia आदि सब फॉन्ट फेमिली हैं | |
font-style | Font Style का इस्तेमाल फॉन्ट को italique करने के लिए की जाती है | |
font-weight | इस property से फॉन्ट कितना मोटा या पतला दिखेगा वो सेट किया जाता है | |
font size | Font Size property से फॉन्ट को बड़ा या छोटा करके दिखाने के लिए इस्तेमाल होता है | इस property की value pixel (px) या em से दर्शाया जाता है | |
CSS Color Property
CSS Color Property का उपयोग किसी वेबसाइट को colorful बनाने के लिए किया जाता है | चाहे वो text color हो, या background colour या फिर border colour सब css color property से set की जाती है |
CSS Color Value को 3 तरह से लिखी जाती है :
- कलर के नाम Color Name (Example: green, blue, red)
- हेक्सा कोड Hexa Code (#ff0000, #fff000)
- आर.जी.बी R.G.B (0,0,255)
Hexa Code में css value को #सिंबल और 6 digits से दरसाया जाता है, जैसे की #RRGGBB | इस 6 डिजिट में पहले 2 डिजिट रेड कलर, दुसरे 2 डिजिट ग्रीन कलर और आखिरी 2 डिजिट ब्लू कलर को दर्शाता है |
RGB Code red, green और blue को दर्शाता है | इन तीनो कलर के मेल से बाकी कलर बनते हैं और RGB की value 0 से लेकर 255 तक दी जाती है |
Text Decoration Property
Text को decoration देने के लिए text-decoration property का इस्तेमाल होता है | ये एक property का ग्रुप है, जिसमे 4 properties हैं जिसे निचे लिस्ट में देखें |
text-decoration-line | इस property में text के साथ line लगायी जाती है | वो line text के निचे या ऊपर या बिच में लगायी जा सकती है | text-decoration-line property के value हैं : 1) underline, 2) overline, 3) line-through, 4) none |
text-decoration-style | text-decoration-line को style देने के लिए इस property का इस्तेमाल होता है | CSS text-decoration-style property की values हैं : 1) solid, 2) dotted, 3) dashed, 4) double, 5) wavy |
text-decoration-color | इस property में text-decoration line को color कर सकतें हैं | |
text-decoration-thickness | इस property में text-decoration की thickness बढाई या कम की जा सकती है | इसकी value pixel में set कर सकतें हैं | |
Table Property in CSS
HTML Table को style देने के लिए css table property का उपयोग होता है | इस property group list में अन्य properties हैं:
border-collapse property | table border के बिच के गैप को रखने या हटाने के लिए border-collapse property का इस्तेमाल होता है | |
border-spacing | इस property से table के cells के बिच की दुरी को कम या ज्यादा की जा सकती है | |
vertical-align | vertical-align property से table में data की vertical align को नियंत्रित की जाती है | |
caption-side | caption-side property से table के caption को नियंत्रित कर सकते हैं | table caption की default position ऊपर की और होता है | इस property से इसकी position निचे भी की जा सकती है | |
empty-cells | empty-cells property के जरिये table की खाली cell के border को छुपायी जा सकती है | |
table-layout | table-layout property से table की layout को नियंत्रित की जाती है | जब table में ज्यादा data डाल दी जाती है तो table की चौडाई बढ़ जाती है | उसे fixed रखने के लिए table-layout property का इस्तेमाल होता है | |
CSS List Property
css list property से html list के style को customize की जाती है | और इसमें 3 properties आतें हैं:
List-Style-Type | list-style-type property से marker की लुक को बदली जाती है | unordered list की default marker एक भरी हुयी गोला से दर्शाया जाता है | और ordered list की default marker number से सुरु होती है | |
List-type-position | list-type-position से लिस्ट आइटम और marker की दुरी को align किया जाता है | |
list-style-image | list-style-image property के जरिये लिस्ट के marker की जगह कोई image लगा सकतें हैं | |
CSS Overflow Property
अगर content element के size यानि उसकी width और height से ज्यादा हो तो, वो content बाहार निकल आता है | इसे overflow होना कहते हैं | element के इस overflow हो रहे content को संभालने के लिए css में, overflow property का इस्तेमाल किया जाता है |
css overflow properties के लिए 4 प्रकार के values को define किया गया है, जो content को अलग अलग तरीके से handle करतें हैं | और css overflow property values हैं: 1)visible, 2)hidden, 3)scroll, 4)auto
CSS Position Property
CSS Position Property से elements की position में फेर बदल की जाती है | html element की position में फेर बदल करने के लिए position property को कई type में बाटां गया है |
CSS में 5 तरह की position properties यानि 5 position types बताई गयीं है और वो है : 1) static, 2)relative, 3)absolute, 4)fixed, 5)sticky
CSS Display Property
CSS Display Property के जरिये html element के display nature को बदली जाती है |
CSS में Display Property के values और उसका उपयोग निचे बताया गया है:
- none – इस value से element, html page में दिखाई नहीं देती है
- inline – html elements जिनकी default display property value block है, अगर उन्हें एक line में दिखाना है, तो display property की value inline सेट करनी पड़ती है |
- block – html elements जिनकी default display property value, inline है अगर उन्हें एक नयी line में दिखानि है, तो display property की value, block सेट की जाती है |
- inline-block : inline-block value से elements dual behave करती है, मतलब elements एक line पे सजी हुयी रहती है और box के हिसाब से भी दिखाई देती है |
- list-item : list-item display property value से elements, list के हिसाब से दिखाई देंगी |
- inherit – इसमें child element अपनी parent element की display property value से सेट होता है |
- initial – अगर हम किसी element का display value को उसकी original display property से सेट करना चाहतें हैं, तो initial value का इस्तेमाल करेंगें |
Conclusion
इस आर्टिकल में css property क्या होता है और कितने प्रकार के css properties होतें हैं, उसे संक्षेप में बताया गया है | सारे properties को विस्तार से उदाहरण के साथ समझने के लिए कृपिया निचे दी गए links को पढ़ें |