What is Attributes in HTML in Hindi – एचटीएमएल आट्रिबूट क्या होता है?

HTML Attributes in Hindi

Attributes, html elements के बारे में अतिरिक्त जानकारी देने के लिए इस्तेमाल होता है | हर html element के लिए कोई ना कोई attribute रहता ही है | और इसे html के start tag के अंदर लिखा जाता है |

attribute को name/value pair से दरसाया जाता है | attribute value को single quotes या double quotes के अंदर लिखी जाती है |

syntax : <tag attributename=”attribute value” ></tag>

html attributes in hindi

इस उदहारण में src एक attribute है | जिसमे src, name और “comic.jpg”, value को से दरसा रहा है | एक tag में एक से ज्यादा attribute लिखी जा सकती है | और attributes को space के जरिये अलग करके लिखी जाती है |

Core Attributes

4 ऐसे मुख्य attibutes हैं जो हर html element के लिए इस्तेमाल होता है | वो है 1) Id, 2) Title, 3) Class, 4) Style

1) Id attribute:

किसी html page में कोई भी element को बिशिष्ट पेहचान देने के लिए id attribute इस्तेमाल होता | Id के द्वारा element और उसमे लिखा content को आसानी से पेहचान सकते हैं | जिससे फिर css या फिर javascript code लगाने में आसानी होती है |

उदाहरण :

To Display First Paragraph.

To Display Second Paragraph.

2) Title attribute

Title attribute, id attribute की तरह है | इसे element को title देने के लिए इस्तेमाल किआ जाता है | जब element webpage दीखता है तब ये tooltip की तरह show होता है | मतलब उस element के ऊपर माउस कर्सर रखने से element का title दिखाई देता है |

3) Class attribute

Class attribute किसी element को identify करने के लिए इस्तेमाल होता है | कोई css class लगाना है या javascript code में element को identify करना है तो class attribute के जरिये उसे पहचान सकते हैं |

एक html page में कई elements को एक class name दिया जा सकता है |

उदाहरण :

First paragraph

applying paragraph style

4) Style attribute

Style attribute के जरिये किसी element में css लगाने के लिए इस्तेमाल होता है | जैसे किसी element को कोई खास style देना है, तो इस attribute का इस्तेमाल होता है | inline css में style attribute का इस्तेमाल होता है |

उदाहरण:

my css paragraph

Style Attribute Demo

अन्य HTML tutorial