HTML Interview Questions and Answers आर्टिकल में html से जुड़े उन सवालों को जानेगे जो interview में ज्यादा तर पूछे जाते हैं और उसके जवाब समझेंगे |
HTML Interview Questions and Answers in Hindi
Q.1) html क्या है ?
answer : HTML पूरा नाम Hyper Text MarkUp Language है | ये एक Mark Up Language है | WebSite, WebPage बनाने के लिए HTML का इस्तेमाल होता है | कोई भी WebSite बनाने के लिए सबसे पहली जरुरत HTML की होती है | HTML, किसी भी WebPage की बुनियादी structure बनाने के लिए जरुरी है |
Q.2) HTML में Tags और Elements में क्या अंतर है?
answer : html document कई सारे tags के समारोह से बनती है | html में जो भी लिखी जाती है उसे tag के अंदर लिखी जाती है | tag को < और > सिंबल के अंदर लिखी जाती है |
tag और उसके अंदर की content को मिलाकर html element बनती है |
HTML Tag + Content = HTML Element
Example: <h1>Welcome</h1>
ऊपर के उदहारण में <h1> एक tag है, और Welcome उस टैग के अंदर लिखा हुआ content | इसीलिए <h1>Welcome</h1> एक element बना|
Q.3) HTML में attribute क्या होता है ?
answer : Attributes, html elements के बारे में अतिरिक्त जानकारी देने के लिए इस्तेमाल होता है | हर html element के लिए कोई ना कोई attribute रहती ही है | और इसे html के start tag के अंदर लिखा जाता है या फिर self closing tag के अंदर लिखी जाती है |
attribute को name/value pair से दरसाया जाता है | attribute value को single quotes या double quotes के अंदर लिखी जाती है |
syntax :
<tag attributename=”attribute value” >content</tag>
<tag attributename=”attribute value” />
उदाहरण:
<p id=”parg1″>First Paragraph id </p>
<img id=”img1″ src=”flower.jpg” />
ऊपर के उदाहरण में देखिये id attribute से <p> और <img> tag को एक unique identity दी गयी है | और src attribute के जरिये <img> tag में कोनसी image दिखेगी वो बताया गया है |
Q.4) Id attribute का क्या उपयोग है ?
Answer: किसी html tag को unique reference देने के लिए Id attribute का उपयोग होता है | Id attribute की value हमेसा unique होनी चाहिए |
Q.5) inline element और block level element में क्या अंतर है ?
- inline element एक नयी line से सुरु नहीं होती | वो उतना ही जगह लेती है जितना इसका content होता है |
- inline element के साथ अन्य element को लिखा जा सकता है | मतलब inline tag के बगल में अन्य tags भी रह सकतें हैं |
- <span>, <b>, <strong>, <a>, <input> tags सब inline tag के उदाहरण हैं |
- inline element की dimension को css property के जरिये manage नहीं किया जा सकता है यानि इसकी width और height को css के जरिये बदली नहीं जा सकती है |
- block tag वो है जो हमेसा एक नयी line से सुरु होती है |और ये उस line की पूरी width ले लेती है |
- block tag के बगल में कोई और tag को रखी नहीं जा सकती है|
- <div>, <img>, <section>, <form>, <nav>, <header>, <ol>, <address>, <hr> tags आदि block tags हैं |
- block level element की dimension को css property के जरिये manage किया जा सकता है यानि इसकी width और height को css के जरिये बदली जा सकती है |
Q.6) html में hyperlink क्या है और कैसे बनायीं जाती है ?
answer : html में एक पेज को दुसरे पेज से link करने के लिए hyperlink का इस्तेमाल होता है | anchor tag जिसे <a> के जरिये लिखी जाती है उसे hyperlink बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है |
href attribute <a> tag की जरुरी attribute है जिसके अंदर अन्य वेबपेज या वेबसाइट की link डाली जाती है |
syntax: <a href=”…”> link text </a>
उदाहरण: <a href=”home.html”>Home</a>
Q.7) क्या hyperlink सिर्फ text के ऊपर लगायी जा सकती है?
answer: जवाब है नहीं | hyperlink text और image दोनों में लगाये जा सकतें हैं |
Q.8) HTML Comment क्या है और इसका इस्तेमाल क्यों होता है ?
answer : html comment tag का इस्तेमाल कुछ comment देने के लिए होता है | इससे हम document बना सकते हैं | यानि कोनसा कोड क्यों लिखा गया है वो information, comment में लिखा जाता है | जिससे कोड का इस्तेमाल समझना आसान हो जाता है | comment को browser read नहीं करता | इसलिए comment browser में दिखाई नहीं देती |
Comment tag को <!– सिंबल सुरु करते हैं, और –>सिंबल से अंत किया जाता है |
उदाहरण: <!-- this is a comment line -->
Q.9) html में list क्या है और कितने तरह की होती है ?
answer : जब कोई जानकारी को लिस्ट के हिसाब से सजाना होता है तो ऐसे चीजों को html page में <list> tag के जरिये लिखा जाता है |
HTML List तीन तरह के होतें हैं : 1) Ordered List, 2) UnOrdered List, 3) Description List
- Ordered List — Ordered List में सारे लिस्ट items एक क्रम से सजे होते हैं | या तो उन्हें नंबर से या alphabet के क्रम से सजाया जाता है | <ol> tag से ordered list सुरु होता है और इसके सारे items को <li> tag से लिखा जाता है |
उदाहरण:
<ol>
<li>mina</li>
<li>ritu</li>
</ol>
result:
- mina
- ritu
2. UnOrdered List — Unordered List को Bullet List भी कहा जाता है और इसमें सारे लिस्ट item को बुलेट से सजाया जाता है | Unordered List <ul> tag से सुरु होता है, और इसके सारे element <li> tag से सजाये जाते हैं |
उदाहरण
<ul>
<li>mina</li>
<li>ritu</li>
</ul>
result
- mina
- ritu
3. description list — description list से एक ऐसी लिस्ट बनायी जाती है जिसमे item के नाम के साथ उसकी description भी बताई जाती है | description list को <dl> tag से दर्शाया जाता है | लिस्ट आइटम को <dt> tag से बताया जाता है और उसकी description को <dd>tag से दर्शाया जाता है |
उदाहरण:
<dl>
<dt>HTML</dt>
<dd>HTML is a HYPERTEXT MARKUP LANGUAGE use to create basic structure of webpage<dd>
<dt>CSS</dt>
<dd>CSS is Cascading StyleSheet used to give style to a webpage<dd>
</dl>
result
Q.10) html entities क्या होता है और क्यों इस्तेमाल किया जाता है ?
answer : html entities के जरिये reserved keywords को html कोड में लिखने के लिए इस्तेमाल होता है | कुछ special character जो keyboard में नहीं होते पर उसकी जरुरत होती है जैसे की copywrite symbol या फिर कुछ extra space लगाना हो | ये सब काम html code में सीधे तरीके से नहीं किया जा सकता है |
इसीलिए html entities का इस्तेमाल होता है | HTML Entities में हर special character को एक नाम और नंबर से दर्शाया गया है | कोई special character इस्तेमाल करना है तो उसकी नाम या नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं |
उदाहरण
< (less than angle bracket) का entitityname < और entitynumber है <
Q.11) html में nested webpage कैसे बनाएं ?
answer : एक वेबपेज के अंदर कोई दूसरी वेबपेज को दिखाने को nested webpage कहा जाता है | html में nested webpage <iframe> tag के जरिये बनायी जाती है |
<iframe> tag syntax:
<iframe title=”iframe title” src=”url” />
उदाहरण:
<iframe src=”iframe1.html” title=”smiley image” / >
Q.12) <span> tag और <div> tag में अंतर क्या है ?
<div> tag
- <div> tag एक block level element है | ये हमेसा एक नयी line से सूरी होती है और browser की पूरी width लेती है |
- अगर किसी section को highlight करके दिखाना है तो <div> की जरुरत पड़ती है |
- <div> tag , align feature को support करती है |
- ये हमेसा एक नयी line से सुरु होती है इसीलिए इसके बगल में कोई और element लिखी नहीं जा सकती |
<span> tag
- <span> tag एक inline element है | ये अपनी content के हिसाब से जगह लेती है | इसे नयी line से सुरु होने की जरुरत नहीं पड़ती |
- किसी शब्द या छोटे लाइन को highlight करके के दिखाना हो तो <span> tag का इस्तेमाल किआ जाता है |
- <span> tag , align feature को support नहीं करती |
- ये दुसरे element के साथ एक ही line में लिखी जा सकती है |
Q.13) <span> tag का क्या उपयोग है ?
answer : <span> tag एक inline element है | इसे निन्म कामो में इस्तेमाल किया जाता है
- किसी text को color देना हो |
- किसी text में background लगाना हो|
- या फिर किसी line में कुछ text को highlight करना हो |
उदाहरण
<html>
<head>
<title>span tag example</title>
</head>
<body>
<div>
<p>fill the form with <span style="font-weight:bold">capital letter</span></p>
<p>all <span style="color:red">*fields</span> are mandatory</p>
</div>
</body>
</html>
आउटपुट
Q.14) html में doctype का क्या महत्व है ? क्या doctype कोई html tag है ?
answer : html code लिखने से पेहले doctype लिखी जाती है | doctype कोई html tag नहीं है | इसे इसलिए लिखी जाती है ताकि ये browser को html की version बता सके |
Q.15) alt attribute क्या है और image tag में क्यों लिखी जाती है ?
answer : alt, image tag की एक attribute है | ये image के बारे में browser को बताता है की कोनसे नाम की image है | इसे image की कोई alternate नाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है |
जब किसी वजह से या internet slow होने की वजह से browser में वेबपेज load हो जाती है, पर image load नहीं हो पाती | तब image की जगह alt attribute में लिखी नाम दिखाई देती है जो user को बताती है की किस type का image है | तो इससे user को खाली जगह देख कर confuse नहीं होता वो जान पाता है की उस जगह कोई image है जिसका नाम दिखाई दे रहा है |
Q.16) html में maquee tag क्या होता है ?
answer : html webpage में कुछ text या images को scroll करके दिखाने के लिए marquee tag का इस्तेमाल होता है | जैसे कोई न्यूज़ वेबसाइट में कुछ खास न्यूज़ हमेसा scroll होके दीखता रहता है | वैसे ही वेबसाइट में कुछ खास image या text को हमेसा दिखाना है तो <marquee> tag काम में आता है |
direction attribute के मदद से text या images को vertically या horizontally scroll करना है वो बताया जाता है |
उदाहरण: <marquee direction=”left”>this is a text to scroll from right to left</marquee>
Q.17) HTML Semantic Elements क्या है ?
answer : semantic ऐसे शब्द को दर्शाता है जिसे देखते ही उसका उपयोग समझ आ जाता हो | semantic elements वो है जिसका उपयोग नाम से पता चलता है | <div> tag एक container tag है पर इसके अंदर किस section का कोड लिखा गया है वो पता नहीं चलता है |
इसीलिए html5 में कुछ ऐसे tags हैं जो developer को मदद करता है कोड को समझने के लिए | <header>, <footer>, <aside>, <nav>, <figure> आदि semantic elements है |
semantic elements developer और search engine दोनो को मदद करता है code को सही से समझने में की कोनसा section किस लिए लिखा गया है |
Q.18) html5 में क्या नया features हैं ?
answer : html5 , html का advanced version है | इसमें कुछ नए features हैं जो वेबसाइट को और ज्यादा interactive और user friendly बनाती है और हैं:
html5 ज्यादा mobile friendly है| इसके ज्यादा तर features mobile में support करतें हैं
|html5 में <audio> और <video> tags के जरिये आसानी से multimedia को support कर सकती है |
- JS Web worker API के जरिये html5
javascript को browser में run होने में support करता है |
html5 में canvas और SVG के जरिये
vector graphics को आसानी से support किया जाता है |
circle, rectangle, triangle जैसे आकार बनाना आसान है |
इसमें drag और drop effect डाला जा सकता है |
ये सारे नए browsers को support करता है |
Q.19) html में empty tag क्या है ?
answer : html में कुछ tags ऐसे हैं जिनकी closing tag नहीं होती यानि इसे /> सिंबल के जरिये बंद करने की जरुरत नहीं पड़ती | ऐसे tags को empty tags कहा जाता है |
<hr>, <br> tags आदि empty tags हैं |
<br> tag जिसे break line tag कही जाती है | इसका इस्तेमाल content या elements के बिच break line देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है |
उदाहरण: <p>HTML is hypertext language <br> jquery is a scripting language</p>
<hr> tag horizontal line देने के लिए इस्तेमाल किआ जाता है |
उदाहरण: <p>HTML is hypertext language</p> <hr> <p>jquery is a scripting language</p>
Q.20) <pre> tag का क्या उपयोग है ?
answer : html एक से अधिक white spaces को मिलाकर एक space बना देता है | अगर हम html कोड में कुछ text जैसे लिखें वैसे ही दिखाना चाहतें हैं या फिर जितनी white space लगायें हैं उतना ही आनि चाहिए | तो ऐसे text को <pre> tag के अंदर लिख सकतें हैं |
<pre> tag के अंदर लिखी content को html वैसे ही दिखाता जैसे इसमें लिखा हुआ होता है | वो नाही extra white spaces को merge करता है नाही content में कोई बदलाव करता है |
उदाहरण:
<html>
<head>
</head>
<body>
<div>
<pre>jquery is a scripting language</pre>
</div>
</body>
</html>
आउटपुट
Q.21) image spriting क्या है और इसका उपयोग क्या होता है?
Answer: image spriting के जरिये एक webpage की सारी static images को merge करके एक single image बनाया जाता है | और जब ये load हो जाता है तब background-position के जरिये इसकी individual image को इसकी सही position पे set की जाती है |
image spriting के जरिये website की performance को बढ़ती है | server पे load कम पड़ता है और website की loading speed बढती है |
Q.22) HTML5 में कोन कोनसे नए html form element types introduce की गयी है ?
Answer: HTML5 में 10 नए html form element types introduce की गयी है और वो है:
- Color
- Date
- Datetime-local
- Time
- Url
- Range
- Telephone
- Number
- Search
Q.23) HTML5 में canvas क्या है?
Answer: HTML5 में canvas का उपयोग graphics बनाने में की जाती है |
canvas tag और javascript code के जरिये html में graphics draw की जाती है |
Syntax: <canvas>content</canvas>
Q.24) SVG क्या है?
Answer: Webpages में vector graphic define करने के लिए, HTML5 में SVG technology को introduce किया गया है | SVG का full form है Scalable Vector Graphics |
SVG के जरिये webpages में two-dimensional vector graphics(2D vector graphics) बना सकतें हैं |
Q.25) Audio और video tags क्या है?
Answer: html में किसी sound file को जोड़ने के लिए <audio> tag का इस्तेमाल होता है | sound file जैसे कोई music, या song या कोई अन्य recording को किसी वेबपेज में रखना हो, तो उसे <audio> के मदद से की जा सकती है |
html में किसी video file को जोड़ने के लिए <video> tag का इस्तेमाल होता है | video file जैसे की कोई video clip या कोई video recording किसी वेबसाइट में दिखाना हो तो, html में <video> tag के जरिये कर सकतें हैं |