HTML Style Tag – एचटीएमएल स्टाइल टैग क्या होता है ?

HTML Style Tag क्या होता है?

HTML Style Tag जिसे <style> से लिखी जाती है, इसका इस्तेमाल HTML में स्टाइल देने या कंटेंट को सजाने के लिए इस्तेमाल होता है | एक वेबपेज में कई एलिमेंट होतें हैं, और सबको अलग अलग तरीके से सजाने के लिए स्टाइल टैग की जरुरत पड़ती है |

Syntax:
<style>..CSS rules..</style>

<style> टैग को <head> के अंदर लिखी जाती है | और <style> टैग में कई सारे CSS रूल्स लिख सकते हैं जैसे की बैकग्राउंड कलर देना, या किसी element की फॉन्ट कलर देना | फॉन्ट साइज़ या फॉन्ट फैमिली बदलना या फिर text-align बदलना जैसे कई तरह से सजावट किया जा सकता है |

उदाहरण:

<html>
   <head>
      <title>CSS Demo</title>
      <style>
         p{background-color:green;}
         h1{color:red;}
      </style>
   </head>
   <body>
      <h1>CSS Tutorial</h1>
      <p>CSS used for styling</p>
      <h1>Javascript Tutorial</h1>
      <p>Javascript used for writing client side application</p>
   </body>
</html>

output

style tag in html example

attributes of <style> tag

<style> tag भी html का एक tag है | इसीलिए अन्य tags की तरह इसकी भी कुछ attributes हैं, जो style tag के बारे में अधिक जानकारी देती है | style tag का attributes हैं :

  • type – ये attribute media type को बताता है | style tag में इस attribute की default value “text/css” लिखी जाती है |
  • media – ये attribute से device type बताई जाती है| कोनसे device या media (जैसे mobile, TV, print) के लिए style लगायी जा रही है वो बताती है |

उदाहरण

 <style type="text/css" media="print">
      p{background-color:black; color:white; font:20px;}
      h1{color:black;}		
 </style>

style attribute

html element को style attribute के जरिये भी style दिया जा सकता है | style attribute को किसी html element के start tag के अंदर लिखी जाती है | अलग अलग html element के लिए अगर अलग style लिखनी है, तो style attribute काम में आता है |

Syntax
<tagname style=”property:value;”>content</tagname>

tagname किसी html tag को दर्शा रहा है और content उस tag के अंदर लिखी जाने वाली data को दर्शा रहा है | property से style का नाम और उसकी क्या value होगी वो सेट करते हैं| style attribute में कई properties को लिखी जा सकती है | पर एक property दूसरी property से एक space के बाद सुरु होती है |

उदाहरण
<h1 style=”background-color:yellow; color:red;“> HTML style attribute</h1>

Style Tag Vs Style Attribute

<style>tag और style attribute में फर्क क्या है ?

Style TagStyle Attribute
<style> टेग को <head> tag के अंदर लिखी जाती है |style attribute को <body> element के अंदर लिखा जाता है |
style attribute का syntax है : <tagname style=”property:value;”>style tag का syntax है:
<style>css rules</style>
<style> tag से आप कोई एक टेग को स्टाइल कर सकते हो या फिर कई सारे टैग को एक साथ स्टाइल कर सकते हो |पर style attribute से अलग अलग टैग को अलग अलग style दिया जा सकता है |
  • style attribute को तब इस्तेमाल किया जाता है जब किसी एक टैग को कोई एक तरह के स्टाइल देना हो | और दूसरी टेग को अलग स्टाइल देना हो | जैसे की एक html page में दो heading हे, और आप एक heading को red कलर देना चाहते हो और text को center align करना चाहते हो | पर दूसरी heading को left align देना चाहते हो और कलर blue रखना चाहते हो | तब आप style attribute का इस्तेमाल करेंगे |

output

<html>
   <head>
      <title>CSS Demo</title>
   </head>
   <body>
      <h1 style="background-color:red; text-align:center;">CSS Tutorial</h1>
      <p>CSS used for styling</p>
      <h1 style="background-color:blue; text-align:right;">Javascript Tutorial</h1>
      <p>Javascript used for writing client side application</p>
      <h1 style="background-color:green; text-align:left;">Javascript Tutorial</h1>
      <p>HTML used for basic structure</p>
   </body>
</html>

परिणाम:

style tag vs style attribute example

अन्य HTML tutorial