Array in Javascript in hindi
javascript में एक variable में एक ही value दी जा सकती है | एक से ज्यादा value assign करने से javascript error throw करेगा | पर अगर requirement ऐसी हो जहाँ एक से ज्यादा values की जरुरत पड़े तब इस जरुरत को पूरी करता है array |
array एक multiple values का collection होता है | इसमें एक से ज्यादा values एक ही बार में लिखी जा सकती है |
array javascript में एक तरह का data structure है | Data Structure एक container की तरह काम करता है जिसमें एक से अधिक values store की जाती है |
array को जब memory allocation मिलती है तब उसके अंदर की सभी values को, continuous memory blocks में रखा जाता है और सभी values को index number दी जाती है | index number हमेसा 0(zero) से सुरु होता है |
Array Syntax
var array_name = [item1,item2,item3..] ;
javascript में जैसे अन्य variables declare करतें हैं var, let या const keyword से | वैसे ही array भी var, let या const keyword define की जाती है और array को एक नाम दी जाती है | array के सारे elements square brackets के अंदर comma से अलग करके लिखी जाती है |
उदाहरण
var namearray = ["Seema", "Rani","Sunny"]; var numbers = [10, 20, 30, 40]; let marks = [9.5, 10, 20, 30.5];
array के elements को कैसे access की जाती है ?
array के अंदर की सारे values को index position से access की जाती है | programming language में गिनती 0(zero) से सुरु होती है | और उसे index value कहा जाता है |
इसीलिए array की पहली value को 0 index से access की जाती है और आखिरी element को array की length-1 से access की जा सकती है |
Syntax: array_name[index_position]
उदाहरण
<script> var arr = [10,20,30,40]; document.write("array first element is " + arr[0]); //access first element document.write("array second element is " + arr[1]); //access second element </script>
array sample code
<!doctype html> <html> <head> <title>Javascript array example</title> </head> <body> <script> var arr = [10,20,30,40]; document.write("array first element is " + arr[0]); document.write("<br>array last element is " + arr[arr.length-1]); </script> </body> </html>
output
Javascript Methods in Array
javascript में array के लिए कुछ ऐसे pre-defined methods हैं जिससे array elements को access करना, उसमे बदलाव लाना आसान हो जाता है | चलिए उन सभी methods को जानतें हैं |
length
length method से array की length पता की जा सकती है | real javascript project में बड़े साइज़ के array इस्तेमाल होतें हैं | तो उसमे ऐसे गिन कर array की साइज़ पता करना मुस्किल है | length के जरिये array साइज़ आसानी से जानी जा सकती है |
Syntax: array_name.length;
उदाहरण:
<script> var arr = [10,20,30,40,50]; document.write(arr.length); </script>
indexOf
indexOf method से array element की index position जानी जा सकती है | पर अगर array में same elements एक से अधिक बार है तो indexof, element की पेहली position by default बताएगा |
और अगर अन्य position जाननी है तो indexOf(item,start) के जरिये जानी जा सकती है |
Syntax : array_name.indexOf(itemName);
उदाहरण
<script> var fruitcol = ["mango", "apple","strawberry","apple", "kiwi"]; document.write("first 'apple' position is ",fruitcol.indexOf("apple")); document.write("<br>other 'apple' position is ",fruitcol.indexOf("apple",2)); </script>
output
ऊपर के उदाहरण में array में दो बार apple है | पेहली apple की position हमने सिर्फ indexOf(“apple”) से पता किया और दूसरी apple के indexOf(“apple”, start) method से पता किया | start parameter उस index value को दर्शाता है जहाँ से आप कोई element की index position का पता लगाना सुरु करना चाहते हैं |
join()
अगर array के सारे elements को एक string के रूप में दिखाना है तो join() method का उपयोग होता है |
Syntax: array_name.join(separator);
join() method के अंदर कोई भी separator दे सकते हैं जिससे array के elements एक दुसरे से उस separators से जुड़े होंगे और string format में दिखाई देंगे | separator कोई भी special character हो सकता है या फिर ,(comma) भी दे सकते हैं |
उदाहरण
<script> var numarray = [10,20,30,40,50,60]; document.write(numarray.join("*")); </script>
output
ऊपर के उदाहरण में हमने एक नंबर array लिया है और join method के जरिये सारे numbers को *(asterik) से जोड़ कर एक string के रूप में display किया है है |
push()
push() method से array में एक नयी element add की जा सकती है | इस method में नया element array के आखिरी में add होगा |
Syntax: array_name.push(item1);
उदाहरण
var numarray = [10,20,30,40,50,60]; numarray.push(70);
pop()
array की आखिरी element को हटाने के लिए pop() method का उपयोग होता है |
Syntax: array_name.pop();
उदाहरण
var numarray = [10,20,30,40,50]; numarray.pop(); //numarray से 50 को हटा देगा
unshift()
array के सुरुआत में कोई नयी element add करने के लिए unshift() method का इस्तेमाल होता है |
Syntax : array_name.unshift();
उदाहरण
var numarray = [10,20,30,40,50,60]; numarray.unshift(70);
shift()
array के सुरुआत में से कोई नयी element को हटाने के लिए shift() method का इस्तेमाल होता है |
Syntax : array_name.shift();
उदाहरण
var numarray = [10,20,30,40,50,60]; numarray.shift(); //numarray से 10 को हटा देगा
reverse()
array के सभी elements को reverse order में दिखाने के लिए reverse() method का इस्तेमाल होता है |
Syntax : array_name.reverse();
sort()
array के सारे elements को alphabetically sort करके दिखाने के लिए sort method का उपयोग किया जाता है |
Syntax : array_name.sort();
concat()
2 या अधिक arrays के सारे elements को जोड़ कर एक ही array में उपयोग करने के लिए concat() method का इस्तेमाल होता है |
Syntax : array1.concat(array2,array3…)
उदाहरण
<!doctype html> <html> <head> <title>Javascript array example</title> </head> <body> <script> var name1 = ["Asha","Arun","Sirin"]; var name2 = ["Bini","Minu","Sagar", "Roja"]; var namecol= name1.concat(name2); document.write("New Array List is: ", namecol); </script> </body> </html>
output
slice()
slice मतलब एक हिस्से को निकालना होता है | बड़े से array में से कुछ elements को निकाल कर एक नया array बनाने के लिए slice() method का उपयोग किया जाता है |
Syntax : array_name.slice(startposition, endPosition)
array में कोनसे index position से element लेना सुरु करना है वो startposition से बताई जाती है और कहाँ तक का elements लेना है वो endPosition के जरिये बताई जाती है |
उदाहरण :
<!doctype html> <html> <head> <title>Javascript array example</title> </head> <body> <script> var name1 = ["Meera","Arun","Swati","Jaya", "Mina"]; document.write(name1.slice(1,4)); // output: "Arun","Swati","Jaya" document.write(name1.slice(1,3)); // output: "Arun","Swati" document.write(name1.slice(1)); // output: "Arun","Swati","Jaya", "Mina" </script> </body> </html>
उदाहरण में देखिये name1.slice(1,4) method के जरिये index position 1 से element उठानी है और 3 values लेनी है | इसीलिए endPosition में हमने 4 डालें |
अगर दो elements लेनी है तो endPosition में 3 डालनी होगी और अगर 3 elements उठानी है तो endPosition में 4 डालनी होगी |
slice() method में सिर्फ एक ही parameter देते हैं, तो वो उस index position से लेकर array के end तक सारे elements return करेगा |
splice()
splice() method के जरिये array में किसी भी position में नए elements add कर सकतें हैं | ये method, array के बिच से कोई element को remove करने में भी मदद करती है |
नॉटपॉइंट: unshift और push methods से array के सुरुआत और आखिरी में नए element add कर सकतें हैं | पर array के बिच में element add करना हो तो splice method काम में आता है |
Syntax: array_name.splice(index, howmany, item1,item2…);
splice method में पेहली parameter में index position बतानी पड़ती है, जहाँ पे नया element add करनी है |
howmany parameter optional है | अगर कोई element को delete करके उसके जगह नयी elements डालनी है तो इस parameter को लिया जाता है | और अगर कोई element को delete नहीं करना है तो इसकी value 0(zero) दी जाती है |
item1, item2.. नए elements को दरसा रहा है जिसे array में add करना है |
उदाहरण
<!doctype html> <html> <head> <title>Javascript array example</title> </head> <body> <p id="p1"> <script> var arr1 = ["Aman", "Seema", "Roja", "Karan", "Rekha"]; arr1.splice(2,0,"Salini","Sital");//at position 2 add 2 elements document.getElementById("p1").innerHTML=arr1; </script> </body> </html>
ऊपर के उदाहरण में 2 index पे “Roja” element थी, इसकी जगह पे हमने दो नए elements add किये वो भी पुरानि element को delete किये बिना | इसीलिए दुसरे parameter में हमने 0(zero) value डाले |
splice method के जरिये हम array से elements को delete भी कर सकतें हैं |
उदाहरण
<p id="p1"> <script> var arr1 = ["Aman", "Seema", "Roja", "Karan", "Rekha"]; arr1.splice(2,2);//from index 2 delete 2 elements document.getElementById("p1").innerHTML=arr1; </script>
ऊपर के उदाहरण में 2nd index से 2 elements को delete किया गया है |