Selectors in jQuery in Hindi Tutorial – Types of jQuery Selectors

jQuery Selectors in Hindi

html webpage में कोई भी method लगाने के लिए या कोई भी काम करने से पेहले html element को select करना पड़ता है | jQuery में कुछ ऐसे ही selectors define किये गए हैं जिससे html element को select किया जाता है और फिर जरुरी functions लगाया जाता है |

html element को कई तरीके से select किया जा सकता है जैसे id, class या tag name से | तो चलिए जानते हैं jquery selectors कितने प्रकार के हैं |

Types of Selectors in jQuery

जरुरत के हिसाब से jQuery Selectors को कई प्रकार में बाटां गया है और वो है:

jQuery Element Selector

jQuery Element Selector, DOM element को element name या tag name के जरिये select करता है |

Syntax: $(“tagname“)

उदाहरण: $(“div”) के जरिये सारे div tags को select किया जा सकता है वैसे ही $(“p”) के जरिये सारे paragragh को select कर सकतें हैं |

<html>
 <head>
   <title>jQuery Tutorial</title>
   <script src="https://ajax.googleapis.com/ajax/libs/jquery/3.6.0/jquery.min.js"></script>
   <script>
    $(document).ready(function(){
	 $("p").css("color", "blue");
	});
   </script>   
 </head>
 <body>
   <h1>Jquery Selectors Example</h1>
    <p>this is first paragraph</p>
	<div>
	 <p>this is the first paragraph in div</p>
	 <p>this is the second paragraph in div</p>
	</div>
 </body>
</html>

उदाहरण में देखिए html page के सारे paragraph tags को select करके उसे css style दीया गया है |

output:

jQuery Element Selector Example

jQuery Id Selector

html element को उसके id के हिसाब से select करने के लिए Id Selector का उपयोग होता है | किसी भी webpage में हर element एक unique id दी जाती है | इसीलिए id selector से सिर्फ एक ही element select होता है |

Syntax: $(“#id“)

id selector को लिखने के लिए #(hash) symbol का उपयोग होता है | जिस id को select करना है उसे $(“”) के अंदर #symbol के साथ लिखी जाती है | जैसे $(“#text1”), $(“#div1”), $(“#p1”) |

उदाहरण:

<html>
 <head>
   <title>jQuery Tutorial</title>
   <script src="https://ajax.googleapis.com/ajax/libs/jquery/3.6.0/jquery.min.js"></script>
   <script>
    $(document).ready(function(){
	 $("#p1").css("color", "red");
	});
   </script>   
 </head>
 <body>
   <h1>Jquery Selectors Example</h1>
    <p>this is first paragraph</p>
    <div>
      <p id="p1">this is the paragraph in div</p>
    </div>
 </body>
</html>

उदाहरण में उस paragraph tag को select किया गया है जिसकी id p1 है और उसकी font color को red किया गया है |

output:

jQuery Id Selector Example

Class Selector

jquery Class Selector html element को उसके class name से select करता है | और ये class name html element की class attribute से मिलती है |

Syntax: $(“.classname“)

class selector को लिखने के लिए .(dot) symbol का उपयोग होता है | जिस class को select करना है उसे $(“”) के अंदर .(dot) symbol के साथ लिखी जाती है | जैसे $(“#class1”), $(“header”) |

उदाहरण:

<html>
 <head>
   <title>jQuery Tutorial</title>
   <script src="https://ajax.googleapis.com/ajax/libs/jquery/3.6.0/jquery.min.js"></script>
   <script>
    $(document).ready(function(){
	 $(".blueBorder").css("border", "2px solid blue");
	 $(".redBorder").css("border", "2px solid red");
	});
   </script>   
 </head>
 <body>
   <h1>Jquery Selectors Example</h1>
    <p class="blueBorder">this is first paragraph</p>
    <p class="blueBorder">this is second paragraph</p>

    <p class="redBorder">this is third paragraph</p>
 </body>
</html>

उदाहरण में दो paragraph ली गयी है और दोनों को class attribute से target करके css style लगायी गयी है |

output:

jQuery Class Selector Example

Universal Selector

html webpage में सारे elements को एक साथ select करने के लिए universal selector का उपयोग होता है | और इस selector को *(asterik) symbol से दर्शाया जाता है |

Syntax: $(“*”)

Multiple Selectors

multiple selectors को group selectors भी कही जाती है | जब एक से ज्यादा अलग तरह के elements पे एके जैसा काम करना है तब multiple selector के जरिये उन elements को select किया जा सकता है |

और इसमें सभी selectors को ,(comma) से अलग करके लिखी जा सकती है |

Syntax: $(“selector1, selector2,selector”)

उदाहरण:
$(“h1, p”)
$(“#text1, #text2”)
$(“.class1, .class”)

<html>
 <head>
   <title>jQuery Tutorial</title>
   <script src="https://ajax.googleapis.com/ajax/libs/jquery/3.6.0/jquery.min.js"></script>
   <script>
    $(document).ready(function(){
	 $("#text1, #text2").css("border", "2px solid blue");
	 $("h1, p").css("color", "red");
	});
   </script>   
 </head>
 <body>
   <h1>Jquery Selectors Example</h1>
   <p class="blueBorder">this is first paragraph</p>
   
   <div>
    First name:<input type="text" id="text1"></input>
    <br><br>
    Last name:<input type="text" id="text2"></input>
   </div>	
 </body>
</html>

उदाहरण में हमने 2 textbox लिया है | और दोनों textbox id को एक साथ select करके एक जैसा style दीया है |

वैसे ही <h1> और <p>tag को एक साथ select करके एक जैसा style दीया है | multiple selectors के जरिये एक साथ कई element को एक साथ लेकर, एक जैसी functionality दी जा सकती है |

output:

jquery multiple selectors example

jQuery Attribute Selectors

jQuery में element को उनके attribute name से भी select की जा सकती है | attribute और उसकी खास value के साथ भी हम element को select कर सकतें हैं |

Syntax: $(“[attribute]”)
$(“[attribute = value]”)

उदाहरण:

<html>
 <head>
   <title>jQuery Tutorial</title>
   <script src="js/jquery.js"></script>
   <script>
    $(document).ready(function(){
	 $("[href]").css("border","2px solid red");
	});
   </script>   
 </head>
 <body>
   <a href="https://www.google.com/" target="_blank">Google</a>
   <a href="https://in.search.yahoo.com/">Yahoo</a>  
 </body>
</html>

output:

jQuery Attribute Selector Example

अन्य Selectors के उदाहरण

  • $(“div.class1”) -> ये selectors उस div elements को select करेगा जिसमें class1 नाम की css class लगी होगी |
  • $(“li:first-of-type”) -> इसमें वो सारे li tags select होंगे जो parent container में पहली occurance में आएंगे |
  • $(“div:gt(3)”) -> ये वो सारे div tags को return करेगा जो index position के बाद लिए गयें होंगे |
  • $(“div:has(p)”) -> ये selector उस div tag को return करेगा जिसमें कम से कम एक paragraph tag होगा |
  • $(“span:last-of-type”)->ये उन span elements को return करेगा जो किस भी parent container में last appearance में आएगा |

अन्य jQuery tutorial के सुझाव