जब कोई वेबपेज browser में load होता है तब browser उस पेज का एक tree structure तय्यार करता है, जिसे DOM(Document Object Model) कहा जाता है |
Javascript DOM in Hindi
DOM जिसका fullform है Document Object Model और ये तीन चीजों का समारोह है वो है document, object और model |
- Document – webpage या html page को document कहा जाता है |
- Object – webpage में जितने भी elements, attributes होतें हैं उन सबको object कहा जाता है |
- Model – सारे elements को मिला कर जो tree structure बनता है उसे model कहा जाता है |
DOM का क्या काम होता है ?
DOM, W3C का एक standard है जिसके जरिये webpage और उसके सारे elements को समझा जा सकता है | और उसमे जरुरी बदलाव लाया जा सकता |
DOM के जरिये javascript methods का सही उपयोग करके html elements में add, delete, update, manage आदि काम बहोत आसानी से किया जा सकता है |
Javascript DOM Uses
- DOM के जरिये javascript, html webpage के हर एक elements को समझ पाता है | elements, उसकी सारी attributes और एक elements दुसरे element से कैसे relate है वो DOM tree के जरिये javascript समझ पाता है |
- DOM के जरिये html elements के साथ CRUD(Create, Read, Update, Delete) operation किया जा सकता है |
- DOM के जरिये किसी element की css में बदलाव लाइ जा सकती है |
- HTML events में बदलाव लाना या नया event लगाने में भी DOM उपयोग होता है |
Node क्या है?
W3C Standard के हिसाब से एक webpage के DOM structure में सारी चीजों को node कहा जाता है |
पूरा html page यानी पूरा document को एक document node कहलायेगा | document के सारे elements, सब element nodes कहलायेंगे | और जितने भी attributes होंगे वो attribute nodes कहलायेंगे | वैसे ही सारे comments को comment nodes कहा जाएगा |
ये सारे nodes मिल कर एक tree structure बनातें हैं और ये सब nodes एक दुसरे से जुड़े हुए होतें हैं | यानि सभी nodes एक दुसरे से connected होतें हैं |
तो चलिए एक DOM tree structure से DOM(document object model) और nodes को समझतें हैं |
DOM Tree Structure का उदाहरण
जैसा की हमने पढ़ा DOM में हर webpage को document कहा जाता है | और browser में load होते ही उसका एक DOM tree तय्यार होता है |
उस tree में पहली element को root element कही जाती है और <html> tag root element को represent करता है |
<html> tag की <head> और<body> tags दो child elements हैं | उसी तरह <head> tags के अंदर आने वाले सारे elements, <head> tag की child elements कहलायेंगे और एक दुसरे के siblings कहलायेगें | और <head> उनका parent कहलायेगा |
उसी तरह <body> tag के अंदर के सारे elements <body> tag के child elements कहलायेंगे | और ये child tags एक दुसरे के siblings कहलायेंगे |
DOM tree structure में सारे elements एक दुसरे से connected होतें हैं | ये एक दुसरे से parent-child या फिर siblings के relation से जुड़े होतें हैं |
इसीलिए DOM structure समझ कर उसकी कोई भी element को access की जा सकती है | या फिर उसमे नए बदलाव लाए जा सकती है |